home page

पांच चोर गिरफ्तार

 | 
पांच चोर गिरफ्तार


पांच चोर गिरफ्तार


पांच चोर गिरफ्तार


मोरीगांव (असम), ०8 सितंबर (हि.स.)।. मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में बन रहे टाटा सेमीकंडक्टर साइड से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि निर्माणाधीन टाटा सेमीकंडक्टर क्षेत्र से सामान चुराने के आरोप में पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान मोरीगांव जिले के कसूआ सिंगीमारी गांव के अब्दुल हुसैन, दिलदार हुसैन, जाकिर हुसैन और जागीरोड के कूईयादल गांव के नूर जमाल हक और रफीक अली के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के पास से पुलिस ने 27 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 35 ड्रामे सीसीटीवी कैमरा केबल की तार और कंप्यूटर यूपीएस बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में से अब्दुल हुसैन दिलदार, हुसैन और जाकिर हुसैन तीनों भाई है । पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार पांचो चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी