नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने की आत्महत्या
नोएडा, 30 मई (हि.स.)। जिले में नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना बीटा दो के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लियोनेल (21) निवासी सिग्मा-फोर ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वह पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली और नोएडा के एक बीपीओ में काम करती थी। कुछ दिनों से बेरोजगार थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।
थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हबीबपुर ग्राम निवासी काजल ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले ग्राम छलेरा निवासी दीपक (22) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड निवासी विक्रम माली (26) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी धर्मवीर सिंह (67) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

