जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को किया गया गिरफ्तार
काेंड़ागांव, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की केशकाल थाना पुलिस एवं कोंड़ागांव साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार काे जुआ खेल रहे पांच जुआरियाें काे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि इमरान पारेख के बाड़ी ढोढरापारा केशकाल में कुछ लोग तास के 52 पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर केशकाल थाना बल व काेंड़ागांव साइबर बल का संयुक्त टीम गठित कर इमरान पारेख के बाड़ी ढोढरापारा केशकाल को घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। मौके पर मो. साहिद, मो. इकबाल, मो. इमरान पारेख, मो. साजिद, नवीन शोरी सभी निवासी केशकाल जिला काेंड़ागांव कुल 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से जुमला 20,400 रुपया, पांच मोबाईल एवं मोटरसाइकिल, स्कूटी एवं तास के 52 पत्ती, एक चटाई को जब्त कर आरोपितों का कृत्य धारा 04 छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का घटित होना पाये जाने पर कार्रवाई की गई है।
उक्त संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, निरीक्षक सौरभ उपाध्याय,उप निरी. कंवल सिंह शोरी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राखी यादव प्र. आर. 275 ईश्वर नेताम, आर. 377 फलेश्वर सिन्हा,. 824 मनोहर निषाद, 871 धर्मेन्द्र नेगी, 429 सुकेत राय 3071 सोनल यादव, गो. सै. अनिल कुलदीप एवं साइबर सेल से स.उ.नि. सुरेंद्र बघेल, प्र.आर. अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आर. संतोष कोड़ोपी, चंदन शोरी, बिरजू सोरी, विराट उसेंडी कोंडागांव का याेगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

