सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 23 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 26 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी राहुल, चंद्रपाल, अमरजीत सिंह, कुलविंद्र सिंह व विजय कुमार के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा पुलिस ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम सिरसा जिले के गांव फूलकां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने नानुआना रोड रानियां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक अमरजीत सिंह को भी हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
उधर, सीआईए कालांवाली पुलिस दो युवकों को 14 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलविंद्र सिंह व विजय कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कालांवाली शहर के हुडा सेक्टर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में अभियोग दर्ज कर किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

