मकान कब्जे को लें नवादा में गोलीबारी से दहशत, कटघरे में प्रशासनिक अधिकारी ,पांच गिरफ्तार
नवादा, 19 जून (हि.स.)।नवादा के पम्पूकल रोड निवासी उदय सिँह के घर पर कब्जे को लेकर एक दर्जन की संख्या में रहे अपराधियों ने गोलीबारी तथा रोडे बाजी में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जल भेज दिया गया है ।
यह जानकारी सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने दी । गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोली की आवाज सुनकर सैकड़ो नागरिक जुट गए ।पत्थर बाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने भारी मशक्कत के बाद बलवे पर कब्जा पाया। घंटे तक पंपू कल का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा । सायरन की आवाज गूंजती रही ।राइफल धारी अपराधी भागने में सफल रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने अपराधियों को भगाने में मदद की । सदर एसडीपीओ हुलास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उदय सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति दो भाई हैं।जिनमें एक का नाम राजकुमार सिंह है। उन्होंने बताया कि नवादा के कुछ सफेद पोश भूमि माफिया दीपक महतो ने उनके चार ननद में से एक के पुत्र राजीव सिंह उर्फ टुन्नी से हिस्सेदारी का दावा कराकर मकान पर कब्जा करना चाह रहा था।जिसने नवादा के अंचलाधिकारी से कानून के विरुद्ध कागजात बनवाकर घटना को अंजाम दिया ।अगर किसी की हकीकत है तो मामला न्यायालय में जाना चाहिए था।
उन्होंने नवादा के अंचल अधिकारी पर मोटी रकम लेकर उनके पक्ष में गलत तरीके से कागजात बनाकर घर पर कब्जा करने का तिलस्म रचने का आरोप लगाया है। अगर किसी को भी हिस्सा मांगना है तो सही तरीके से न्यायालय में बटवारा का मुकदमा दायर करना चाहिए था। लेकिन नवादा थाने की पुलिस की मिली भगत से अंचलाधिकारी जाल रचकर मेरे मकान पर कब्जा कराना चाहते हैं।
इसी कोशिश के तहत एक दर्जन से अधिक गुंडो ने शस्त्र के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। रोड़ेबाजी कर कई लोगों को घायल भी कर दिया ।उनके साथ भी मारपीट की गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब कहीं सदर एसडीपीओ हुलास कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल जाकर स्थिति को नियंत्रित किया ।उसमें से भी नवादा थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिस कर्मियों के सामने ही बदमाश भागते नजर आए। जिन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पीड़ित महिला ने बताया कि इस मामले में अंचलाधिकारी रुपए लेकर उनके जमीन मकान पर कब्जा करना चाह रहे हैं ।
इसकी विरुद्ध उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर नवादा सदर के एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है ।सीसीटीवी फुटेज की जांच कर फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर जूट लोगों ने गोलीबारी की बात कही है। लेकिन घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं किया जा सकता है ।वही पपीड़ित महिला ने कहा है कि अगर प्रशासनिक अधिकारी इसी तरह पक्षपात करेंगे तो मजबूर होकर सब परिवार आत्मदाह कर लेंगे ।अंचल अधिकारी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करने की बात कही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल कायम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

