फकीराग्राम में बाल विवाह के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार
कोकराझार (असम), 27 अक्टूबर (हि.स.)। असम के विभिन्न अंचलों के साथ साथ कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाल विवाह से जुड़े मामलों में फकीराग्राम थाना प्रभारी अर्जुन दास के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने मंगलवार तड़के अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दुारामारी गांव निवासी स्वर्गीय बोसेर अली के पुत्र साहिद अली (45), खेजुरबाड़ी गांव निवासी रफीकुल मंडल के पुत्र सलाम मंडल (21), प्रतापखाता पार्ट-2 निवासी स्वर्गीय टोगरा एसके के पुत्र आबेद अली, सालमारा गांव निवासी रुस्तम अली के पुत्र मुनाफ अली तथा प्रतापखाता पार्ट-1 निवासी सादेर अली अहमद के पुत्र अली हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

