home page

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपित गिरफ्तार

 | 
ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)।बस्तर जिले के थाना- कोतवाली क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के कान के आभूषण चोरी करने वाले महाराष्ट्र के पांच आरोपितों पृथ्वीराज चौहान (60वर्ष ), रेखा चौहान (50वर्ष ), चेतन भाटी (50वर्ष ), संदीप गौड़ (35वर्ष ) और जयश्री शैलके (62वर्ष ) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के कब्जे से चोरी के आभूषण की बिक्री से मिली 20 हजार रुपये की शेष रकम और 05 मोबाइल फोन, कुल लगभग 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। काेतवाली पुलिस ने कार्यवाही उपरंत पांचों आरोपितों को आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को एक ज्वेलरी दुकान में दो महिलाएं और दो पुरुष ग्राहक बनकर पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं ने काउंटर से सोने के आभूषण चोरी कर उसे आपस में पास किया और मौके से निकल गए। दुकान बंद करते समय आभूषणों के वजन में करीब 11.500 ग्राम की कमी पाए जाने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने से चाेरी की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों की तस्वीरों और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर, पुणे और मुंबई से जुड़े आरोपियों की पहचान की गई । जिसके उपरांत आरोपितों में पृथ्वीराज चौहान, रेखा चौहान , चेतन भाटी , संदीप गौड़ और जयश्री शैलके सभी महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी काे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।आरोपितों ने चोरी करना और चोरी के सोने के आभूषण को बेचकर रकम आपस में बांटना स्वीकार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम के द्वारा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे