home page

जींद : हैचरी कारोबारी से लाखों ऐंठने का आरोपित काबू

 | 
जींद : हैचरी कारोबारी से लाखों ऐंठने का आरोपित काबू


जींद, 08 मार्च (हि.स.)। हैचरी कारोबारी को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने के एक आरोपित को सदर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार पुरानी अनाज मंडी सफीदों निवासी चरणदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया थी कि वह गांव मलिकपुर हैचरी का डायरेक्टर है। उसकी फर्म कृषि उत्पादन में काफी समय से कार्य कर रही है। मानव संसाधन विभाग द्वारा सफीदों निवासी विकास कुमार को प्रशिक्षु नियुक्त किया गया था। जहां उसे संवेदनशील कर्मियों की जानकारी जुटाने तथा अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेवारी साैंपी गई थी। प्रबंधन को शिकायत मिली कि विकास कुमार एचआर से संबंधित कार्यों में अडंगा डाल रहा है। उसकी हरकतो को देखते हुए प्रबंधन ने उसे हटाने का निर्णय लिया। आरोपित ने कर्मियों तथा निदेशकों को धमकाया कि वह दूसरी कंपनियों को जानकारी दे देगा। इसके चलते उन्हें आरोपित की मांग माननी पड़ी। अपना वेतन भी एक लाख 97 हजार रुपये करवा लिया। आरोपित ने कंपनी का गोपनीय डाटा लेकर कर्मियों को भड़काना शुरू कर दिया। सेवानिवृत होने के बाद भी एक साल तक विकास ने ब्लैकमेल की तीन गुणा वेतन प्रतिमाह वसूला। फिर उसे तथा कर्मियों को फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये जबरन वसूले। कंपनी ने परेशान होकर गत तीन दिसंबर को विकास को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद आरोपित कंपनी कार्यालय में आया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर की विकास के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित विकास को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा