home page

तडक़े सवा तीन बजे घासमंडी में टोपियों की दुकान में लगी आग : जनहानि होने से बची

 | 
तडक़े सवा तीन बजे घासमंडी में टोपियों की दुकान में लगी आग : जनहानि होने से बची


जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। शहर के अंदरूनी क्षेत्र घासमंडी में बुधवार की तडक़े सवा तीन बजे टोपियों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग काफी फैल गई। दुकान के ऊपर मालिक का खुद का मकान भी आया है जोकि तीन चार मंजिला है। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग संभवत : शार्ट सर्किट से लगी थी। आग से दुकान में रखी स्कूटी जलकर नष्ट हो गई।

सदर बाजार थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि घासमंडी क्षेत्र में आई टोपियों की एक दुकान में यह आग लगी थी। उनकी रात्रिकालीन गश्त थी तब वे वहां से निकल रहे थे। कुछ लोगों का आना जाना भी हो रहा था। दुकान के शटर से धुुआं निकलते देख कर बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई, फिर फायर बिग्रेड को भी बुलाया गया।

थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि दुकान का शटर उठाने पर ज्यादा धुआं बाहर निकलने के साथ हवा में आग तेजी से फैल गई। मौके पर दमकल की एक गाड़ी आई और आग को बुझाया गया। दुकान मालिक की एक स्कूटी भी दुकान के अंदर रखी हुई थी जोकि पूरी तरह जल गई। ऊपर तीन चार मंजिला भवन है परिवार के लोग यहीं पर रहते है। बाद में दुकान का मालिक भी नीचे आ गया था। थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है, आग भी संभवत: शार्ट सर्किट से लगी है। प्लास्टिक के कारण आग बुझाने में कुछ समय लगा था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश