home page

लकड़ी के बुरादे में लगी भीषण आग : पांच दमकलों ने तीन घंटों में पाया काबू, कोई हताहत नहीं

 | 
लकड़ी के बुरादे में लगी भीषण आग : पांच दमकलों ने तीन घंटों में पाया काबू, कोई हताहत नहीं


जोधपुर, 06 मई (हि.स.)। शहर के सालावास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक गली में लकड़ी कार्टन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग को काबू करने के लिए शहर के दमकल स्टेशनों से पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची। अलसुबह छह बजे यह आग लगी थी। इधर दोपहर में एक स्कूल के सामने आई इमारत के ट्रांसफार्मर में भी आग लगी। उसे समय पर काबू कर लिया गया। दोनों आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बासनी फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे सालावास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गली में लकड़ी गोदाम में आग की सूचना मिली। दरअसल वहां पर लकड़ी के कार्टन तैयार होते है। जहां पर बुरादा रखा हुआ था, उसमें आग लगी थी। बासनी से दो, शास्त्रीनगर, सीएचबी और बोरानाडा से एक एक दमकल की गाडिय़ां वहां पहुंची थी। हालांकि आग को समय पर काबू कर लिया गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है। गोदाम का मालिक दिनेश पुत्र भागीरथ विश्रोई बताया गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

इधर दोपहर में सीएचबी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने इमारत में आग की सूचना पर दमकल की गाडिय़ां वहां भेजी गई। मौके पर पता लगा कि आग इमारत में ना होकर ट्रांसफॉर्मर में लगी है जोकि इमारत का ही था। आग को तत्काल पानी से बुझा दिया गया। बासनी, शास्त्रीनगर एवं सीएचबी से दमकल की गाडिय़ां यहां पहुंची।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश