home page

आईआईटी की सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
आईआईटी की सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज


कानपुर, 29 जलाई (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के संज्ञानात्मक विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अन्वेषणा श्रीवास्तव की शिकायत पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने बुधवार को उनके पति निशीष श्रीवास्तव के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, डॉ. अन्वेषणा श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के समर्थन में उन्होंने कुछ दस्तावेज, फोटोग्राफ और पूर्व में अधिकारियों को भेजी गई शिकायतों का भी उल्लेख किया है।

शिकायत के आधार पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक इंद्र कुमार को सौंपी गई है और पुलिस साक्ष्यों का संकलन कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि महिला प्रोफेसर की तहरीर पर उनके पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा से संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप