home page

संभल की शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम पर जमीन फर्जीवाड़ा मामले में मुकदमा दर्ज

 | 

संभल, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद के इमाम आफताब हुसैन और उनके भाई मेहताब हुसैन सहित कई राजस्व कर्मियों पर ग्राम समाज की लगभग पांच करोड़ रुपये कीमत की जमीन में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जनपद संभल के ग्राम सुल्तानपुर बुजुर्ग के लेखपाल ने कल थाना संभल में उपस्थित होकर एक शिकायती पत्र दिया। उसमें उन्होंने बताया कि सैफ खां सराय में आफताब हुैसैन और मेहताब हुसैन ने राजस्व कर्मियों से मिलकर ग्राम समाज की बेसकीमती जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इसके बाद गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर वक्फ में संपत्ति दर्ज करा दी। इस जमीन पर पौधरोपण होना था। इस प्रकरण पर लेखपाल और उच्चाधिकारियों ने जांच करने के उपरांत यह तथ्य सामने आया है। तथ्य सामने आने के बाद राजस्व कर्मियों द्वारा दी गयी तहरीर पर संभल थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। मेहताब हुसैन, आफताब हुसैन और और लिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगे की विधि कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अनुमान है कि यह सम्पत्ति पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की है।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar