home page

हरिद्वार स्टेट हाईवे का निर्माण नहीं करने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर

 | 
हरिद्वार स्टेट हाईवे का निर्माण नहीं करने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर


मुरादाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। ठेका के बावजूद हरिद्वार स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य ने कराने पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने सिविल लाइंस थाने में संबंधित फर्म एवं ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

लोक निर्माण विभाग के द्वितीय प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता हारुन ने रविवार काे सिविल लाइंस थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हरिद्वार स्टेट हाईवे पर साढ़े 22 किलोमीटर निर्माण के लिए 2024 में ठेका हुआ था। यह ठेका नसरीन फातिमा और हसनैन अली की फर्म को हुआ था। संबंधित मार्ग पर निर्माण कार्य कराया जाना था। इसके लिए फर्म और ठेकेदार को लगातार मौखिक रूप से निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद तय समय तक कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया गया।

सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग की ओर से दो अक्टूबर को भी पत्र जारी कर ठेकेदार को कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं कराया गया। सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित नसरीन फातिमा और हसनैन अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल