home page

देवरिया आईटीआई का काम तय समय पर पूरा न होने पर 10 लाेगाें के खिलाफ एफआईआर

 | 
देवरिया आईटीआई का काम तय समय पर पूरा न होने पर 10 लाेगाें के खिलाफ एफआईआर


देवरिया आईटीआई का काम तय समय पर पूरा न होने पर 10 लाेगाें के खिलाफ एफआईआर


देवरिया, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बंजरिया में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का काम तय समय सीमा में पूरा नहीं होने के मामले में तरकुलवा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

नामजद आरोपिताें में तीन एक्सईएन अंसार हुसैन, गुलनवाज अंसारी और रिजवान खान, सहायक अभियंता रियाजुद्दीन शरीक, जेई राहुल मोदनवाल, खुर्शीद आलम, विमलेश सिंह और प्रज्ञांशु राज, सूर्यांश एसोसिएशन फर्म के प्रोपराइटर भानू प्रकाश मिश्र समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने शनिवार काे बताया कि शिकायत के अनुसार राजकीय आईटीआई परियोजना का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूरा किया जाना था। समय सीमा पूरी होने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा रहा। कार्य पूरा कराने के लिए विभागीय अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद काम निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हुआ। काम में लापरवाही हाेने पर इन सभी के खिलाफ तरकुलवा थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने और निर्माण कार्य में देरी के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक