home page

महिला इंफ्लुन्सर ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास

 | 
महिला इंफ्लुन्सर ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास


जोधपुर, 03 जून (हि.स.)। शहर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर एक महिला इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड का प्रयास किया है। महिला क्रिएटर ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) की है। पीडि़त महिला क्रिएटर का इलाज फिलहाल मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के कारण वह परेशान थी। यह कदम उठाने से करीब पांच घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। पोस्ट में लिखा था- आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश