सुलतानपुर में 2.840 किग्रा अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिफ्तार, जेल
सुलतानपुर, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना कूरेभार पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिफ्तार किया है। उसके पास से 2.840 किग्रा मय 64 कोन गांजा पीने वाला पेपर भी बरामद हुआ है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि थाना कूरेभार की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम पुरखीपुर निकट राज इण्टर कालेज मोड थाना क्षेत्र कूरेभार से गांजा तस्कर पूजा पत्नी हब्बू उर्फ दीपक पुत्री रविशंकर गौड निवासी ग्राम सभा मीरपुर प्रतापपुर पोस्ट बेलवाई थाना अखण्डनगर से गिफ्तार किया है। उसके पास से अवैध गांजा कुल वजन 2 किलो 840 ग्राम व 64 गांजा पीने वाला काेन पेपर के बरामद किया है। इसके खिलाफ मु0अ0सं0 87/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत पंजीकृत किया गया है। उसके बाद आवश्यक कार्यवाही के साथ पूजा को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

