home page

उज्जैन में महिला कर्मचारी पर हमला, प्रकरण दर्ज

 | 
उज्जैन में महिला कर्मचारी पर हमला, प्रकरण दर्ज


उज्जैन, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को फ्रीगंज क्षेत्र में सफाई कर रही महिला कर्मचारी पर दो भाइयों ने लोहे का पाइप फेंककर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। घटना के विरोध में नगर निगम के सफाईकर्मी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

वाल्मीकि नगर निवासी कृष्णाबाई पति गणेश भैरवे 45 वर्ष नगर निगम में सफाईकर्मी है। शुक्रवार सुबह वह फ्रीगंज स्थित सुंदर डेयरी के पीछे वाली गली में सफाई कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले शेखर वर्मा और कान्हा वर्मा ने सडक़ पर ही कचरा फेंक दिया। कृष्णाबाई ने उन्हें कचरा गाड़ी में डालने के लिए कहा, जिस पर दोनों भाइयों ने अभद्रता शुरू कर दी और विवाद के दौरान लोहे का पाइप उठाकर उस पर फेंक दिया। पाइप लगने से कृष्णाबाई घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य सफाईकर्मी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए माधवनगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल