home page

बंद पड़े स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

 | 
बंद पड़े स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव


प्रयागराज, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के सराय जयराम गांव में गुरुवार को ससुराल में रह रहे युवक का शव बन्द पड़े स्कूल परिसर में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मूलरूप से कासगंज जनपद के पटियारी थाना क्षेत्र के मन्सा नगर गांव निवासी धर्मवीर (30) पुत्र लालबहादुर अपनी पत्नी पूजा एवं बेटी के साथ ससुराल नवाबगंज के जयरामपुर गांव में रहता था। जहां गुरुवार सुबह ससुर के घर से कुछ दूर स्थित एक बंद हो चुके पुराने स्कूल परिसर में उसका शव फंदे पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल