home page

घर में फंदे से लटका मिला हलवाई का शव

 | 
घर में फंदे से लटका मिला हलवाई का शव


प्रयागराज, 18 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कर्नलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर के अन्दर एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा निवासी रोहित सोनकर (40) पुत्र मनोहर का शव घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। गुरूवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक होटल में काम करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल