पिता ने बेची जमीन, बेटे ने हड़प लिए 1.35 करोड़
हमीरपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में एक वृद्ध पिता ने बुधवार को अपने बेटे पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
धनौरी गांव निवासी चरन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन एक करोड़ 50 लाख रुपये में बेंची थी। आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे ने उसे सिर्फ 15 लाख रुपये दिए और बाकी 1 करोड़ 35 लाख रुपये अपने पास रख लिए। बताया कि बीती रात करीब 10 बजे घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने उनके साथ गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो बेटे ने लाठी डंडों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। केातवाल अनूप कुमार ने बुधवार को बताया घटना की जांच कराई जा रही है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

