home page

महिला के कपड़े और लाल लहंगे में फंदे से लटका मिला तीन बच्चों का पिता

 | 
महिला के कपड़े और लाल लहंगे में फंदे से लटका मिला तीन बच्चों का पिता


जयपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। गलता गेट थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला के कपड़े पहनकर सुसाइड करने का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मृतक युवक अपने कमरे में लाल रंग के लहंगे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। इतना ही नहीं, घटनास्थल पर बिस्तर पर कांच की चूड़ियां भी बिखरी हुई मिलीं। इस अजीबोगरीब घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

गलता गेट थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र मुनीर के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। थाना अधिकारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पूर्व महिला के कपड़े क्यों पहने थे और ऐसी स्थिति में यह कदम क्यों उठाया, यह पूरी तरह से जांच का विषय है। पुलिस साइकोलॉजिकल, पारिवारिक और अन्य सभी संभावित एंगल्स से इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गलता गेट थाना पुलिस मृतक के परिजनों, पड़ोसियों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव या अवसाद में तो नहीं था और उसने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश