संपत्ति विवाद पर पिता की हत्या, आराेपित पुत्र गिरफ्तार
बीजापुर, 09 जुलाई (हि.स.)। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नम्बी में वृद्ध ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने मृतक के आराेपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नम्बी में वृद्ध मुचाकी हूंगा की हत्या की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतक के बड़े पुत्र मुचाकी देवा पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान आराेपित मुचाकी देवा (27 वर्ष) ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आराेपित पुत्र मुचाकी देवा को आज गुरूवार काे गिरफ्तार कर कार्रवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना कर दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

