home page

पुत्र ने पिता के सिर में मारी गोली ,जांच में जुटी पुलिस

 | 
पुत्र ने पिता के सिर में मारी गोली ,जांच में जुटी पुलिस


नवादा, 12 अगस्त (हि.स.)।नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय पंचायत अंतर्गत खालसा ढिबरी गांव में बुधवार को पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता के सिर में गोली मार दी. गोली लगने से 60 वर्षीय टुनटुन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया.

बताया जाता है कि पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद युवक ने कथित तौर पर हथियार निकालकर अपने पिता के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही टुनटुन यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी बेटा वहां से फरार हो गया.

वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. एसडीपीओ-2 भी मौके पर पहुंचे तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के कारणों के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल कर रही है. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन