home page

जांजगीर-चांपा में पिता ने टंगिया से हमला कर बेटे की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण

 | 

जांजगीर-चांपा, 10 नवंबर (हि. स.)। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में बीती रात एक पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पिता खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रावेंद्र मरावी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पिता का नाम दिलहरण मरावी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद करता था और परिजनों के साथ मारपीट करता था। बेटे की लगातार हरकतों से परेशान होकर पिता ने कथित तौर पर उस पर टंगिया से कई बार वार कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से बेटे की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपित पिता मुलमुला थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT