home page

सौतेले बाप ने ढाई साल के बच्चे को मौत के घाट उतार

 | 
सौतेले बाप ने ढाई साल के बच्चे को मौत के घाट उतार


सोलन, 03 मार्च (हि.स.)। सोलन जिले के अंतर्गत सलोगडा स्थित बालूघाटी में एक व्यक्ति ने अपने सौतेले बच्चे को मौत के घाट उतार दिया । चुपचाप ही वह उसे दफनाने जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों की नजरों में यह वारदात आते ही तुरन्त पुलिस को सूचित किया गया ।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राज बहादुर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया । पोस्टमार्टम में बच्चे की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है ।

इस घटना का पता उस समय लगा जब आरोपी सौतेला बाप गोद में उठाए अपने बेटे को दबाने जा रहा था । ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उन्हें शक हुआ कि वह किसी को भी जानकारी दिए बिना इस बात को अंजाम देने जा रहा है । उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर मामले की तफ़तीश शुरू कर दी जब पुलिस ने पोस्टमाटम करवाया तो पता चला की बच्चे की हत्या की गई है । कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी सोतेले बाप राज बहादूर को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक सोलन साईं दत्तात्रेय ने बताया कि घटना सोमवार को हुई है और पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लेकर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है । आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा