सुलतानपुर : दामाद ही निकला ससुर का हत्यारा
सुलतानपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे सम्पति की लालच में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थानाध्यक्ष तरूण पटेल ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 13 फरवरी की रात ग्राम कमालपुर मीरापुर निवासी रामतेज कोरी की उनके घर में सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपित मोतीलाल कोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा ।
पुलिस की पूछताछ में आरोपित मोतीलाल कोरी (निवासी पूरे सत्तिन) ने सम्पत्ति के लालच में अपने ससुर रामतेज कोरी की ईंट व कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या करने की बात स्वीकारी । पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

