home page

अनूपपुर : पिता पर तीन साल की बेटी को जहर पिलाने का आरोप, पुलिस का सुनते ही खुद पिया कीटनाशक

 | 
अनूपपुर : पिता पर तीन साल की बेटी को जहर पिलाने का आरोप, पुलिस का सुनते ही खुद पिया कीटनाशक


अनूपपुर : पिता पर तीन साल की बेटी को जहर पिलाने का आरोप, पुलिस का सुनते ही खुद पिया कीटनाशक


अनूपपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के गौरेला में 12 नवंबर की शाम 3 वर्षीय बच्ची की जहर पीने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि पिता मोहित सिंह गोंड (फूल) ने उसे पानी के साथ जहर पिलाया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर मायके और ससुराल पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस सहायता केंद्र ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

पोस्टमॉर्टम उपरांत बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहर देने का कारण पता नहीं चला है। घटना के बाद शुक्रवार देर रात मोहित ने घर में कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसका इलाज जारी है। मोहित के पिता का नाम है और वह केकरपानी का रहने वाला है।

बच्ची की बड़ी मां मानवती सिंह गोंड ने बताया कि मोहित की पत्नी सुशीला सिंह गोंड अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह ससुराल और मायके में बारी-बारी से रहती है। दीपावली से पहले वह धान काटने मायके गई थी और अभी लौटी नहीं थी। सास फूलबाई ने भी उससे कहा था कि ससुराल में धान की कटाई चल रही है, इसलिए जल्दी लौट आए।

मानवती के अनुसार 12 नवंबर की शाम मोहित घरवालों को बताए बिना करीब 2 किलोमीटर दूर गौरेला स्थित ससुराल पहुंचा। उसने बेटी से पीने के लिए पानी मांगा। बेटी पानी लेकर आई तो मोहित ने पहले कुछ पानी पिया और फिर बेटी को भी पिला दिया।

धान की कटाई के बाद शाम करीब 6 बजे बच्ची की नानी सुमित्रा बाई सिंह घर पहुंचीं। बच्ची ने उनसे कहा कि पापा ने दवाई पिलाई है। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद रात जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार बच्ची का करीब 24 घंटे इलाज चला। शुक्रवार शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर मायके और ससुराल पक्ष के लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस सहायता केंद्र ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बच्ची के बड़े ताऊ नेमू सिंह ने बताया कि रात वह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। छोटे भाई की ससुराल वालों के आरोप के बार में उससे पूछा। मैंने उससे पुलिस में केस होने की बात कही। इसके बाद डर से मोहित अपने कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया। घरवाले खुलवाने का प्रयास किए लेकिन नहीं खोला। इस दौरान परिजनों ने ग्रामीणों और सरपंच को बुलाया और दरवाजा खोलने की जुगत लगाई, लेकिन असफल रहे। रात लगभग 1 बजे मोहित स्वयं दरवाजा खोल जमीन पर गिर गया और कहने लगा मैने जहर पी लिया है, मेरी बेटी नहीं बची मैं भी जहर पी लिया हूं। इसके बाद ग्रामीण उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला