home page

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी के गंगानगर इलाके में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को शनिवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर जलपाई मोड़ के पास गंगानगर इलाके में नाबालिग अपने घर में सो रही थी। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान उसके पिता ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। नाबालिग की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार रात गंगानगर स्थित आरोपित के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित को रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं, पीड़िता को पुलिस की निगरानी और सुरक्षा में रखा गया है। मामले की जांच सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की महिला थाना पुलिस कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार