home page

आठ वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार का आराेपित पिता गिरफ्तार

 | 
आठ वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार का आराेपित पिता गिरफ्तार


कोंडागांव, 04 जुलाई (हि.स.)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपने ही आठ वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार किया। रात को जब मां लौटी तो बेटी ने अपने साथ हुए घटना के बारे में अपनी मां को बताई। जिसके बाद आज शनिवार सुबह मामला दर्ज करवाया गया, पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि एक मां अपनी 8 वर्षीय बच्ची को लेकर थाने आई, बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात को जब वह शौच करने के लिए गई हुई थी उसी दौरान उसके पिता ने नाबालिग बेटी के साथ अनाचार किया। रात को जब उसकी मां आई तो बच्ची को रोता हुआ देखकर उसका कारण पूछने पर पिता की करतूत बताई। बच्ची के अनुसार पिता ने इससे पहले भी बच्ची को डरा धमकाकर 3 से 4 बार अनाचार कर चुका था। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के अनुसार बड़ी बेटी के अलावा एक छोटा बेटा भी है।

पुलिस का कहना था कि बेटी से जब बात किया गया तो उसका कहना था, कि पिता की इस हरकत के बारे में वह डर के चलते नही बता पा रही थी। पिता ने इसी बात का फायदा उठाते हुए अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। लेकिन जब मामला अधिक हो गया और पिता बार-बार अपनी हरकतों से परेशान हो गई तो उसने अपनी मा को बताने के बारे में भी सोचा था, लेकिन शुक्रवार रात हुए इस घटना के बाद बेटी के सब्र का बांध टूट गया और अपनी मां को अपनी पूरी आप बीती बता दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे