home page

उज्जैन में जानलेवा हमले के आरोपी पिता और दो पुत्र गिरफ्तार

 | 
उज्जैन में जानलेवा हमले के आरोपी पिता और दो पुत्र गिरफ्तार


उज्जैन , 24 अक्टूबर (हि.स.)। उज्जैन के मक्सी रोड स्थित ताजपुर में पानी के चेंबर को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने फरियादी पक्ष पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया था। घटना में एक ही पक्ष के कुछ लोगा घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त मामले में पंवासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड स्थित ताजपुर के मुल्तानीपुरा मोहल्ला में घर के बाहर चेंबर से पानी निकलने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त मामले मेें पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उक्त घटना के बाद पुलिस ने लगातार आरोपियों को तलाश रही थी। पुलिस ने शनिवार को वारदात में शामिल 3 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मक्सी रोड स्थित ओम पाटीदार के वेयरहाउस के पास खेत के कच्चे रास्ते और झाडय़िों से दो लोहे की रॉड तथा एक बांस का डंडा बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पिता और दो बेटों को किया गिरफ्तार

पंवासा थाना पुलिस ने मामले में रईस पिता छोटे खा 50 वर्ष, रेहान उर्फ बिट्टू 25 वर्ष और फरहान उर्फ चिकू 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। तीनों मुल्तानीपुरा, ग्राम ताजपुर के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज