फर्रुखाबाद : हत्याकांड में पूर्व प्रधान समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद,03 नवंबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में आलू सुखाने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल इस घटना में
किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जिनैया सिठया गांव निवासी कमलेश राजपूत (35) का साेमवार दो नवंबर की देर शाम आलू सुखाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता श्याम बिहारी की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर, छोटू, रामलखन, सतीश और पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आराेपिताें में पूर्व प्रधान भी शामिल है।
थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने मंगलवार काे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस मामले में मृतक के पिता की
तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

