home page

डीजल सस्ता दिलाने का झांसा देकर किसानों से 50 हजार ठगे

 | 
डीजल सस्ता दिलाने का झांसा देकर किसानों से 50 हजार ठगे


हमीरपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में रानी गेट पड़ाव चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सस्ता डीजल दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने शुक्रवार को दो किसानों से करीब 50 हजार रुपये ठग लिए। डीजल भरवाने के बाद आरोपित किसान के बेटे को अपने साथ ले गया और रास्ते में चकमा देकर फरार हो गया। पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

टिकारिया गांव निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह खेत पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और पेट्रोल पंप से सामान्य कीमत से कम में डीजल दिलाने की बात कही। युवक की बातों में आकर उसने 200 लीटर डीजल लेने की हामी भर दी। पास के खेत में मौजूद धमना गांव निवासी आनंद राजपूत को भी युवक ने सस्ते डीजल का झांसा दिया। आनंद ने भी 200 लीटर डीजल लेने की बात कही। राजेंद्र ने बताया कि वह अपने पुत्र सत्यम और आनंद के साथ उक्त युवक के साथ रानी गेट पड़ाव स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। वहां उसने 20 हजार रुपये दिए और पांच हजार रुपये के ड्रम लिए, जबकि आनंद ने 26 हजार रुपये पेट्रोल पंप पर दिए। चार ड्रमों में डीजल भरने के बाद बाकी डीजल भरवाने की बात कहकर युवक राजेंद्र के पुत्र सत्यम को अपने साथ ले गया। कुछ दूरी पर उसे रिक्शे में बैठाकर युवक चकमा देकर फरार हो गया। बताया कि रुपये देने और डीजल भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल अनूप सिंह ने शुक्रवार को शाम बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।-------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा