home page

खेत में मिल किसान का लहूलुहान शव, हत्या का आरोप

 | 
खेत में मिल किसान का लहूलुहान शव, हत्या का आरोप


नोएडा, 22 फ़रवरी (हि.स.)। थाना रबूपुरा क्षेत्र के भिकनपुर गांव के पास एक व्यक्ति खेत में लहूलुहान अवस्था में मृत मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने रविवार काे बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के भिकनपुर से कलूपुरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास खेत में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ पड़े हुए थे। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है। उनकी पहचान पहचान सुखदेव शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम कल्लूपुरा के रूप में हुई है। उनकी उम्र 32 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। बताया जाता है कि मृतक को जमीन अधिग्रहण के रूप में मोटा मुआवजा मिला था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी