home page

पड़ोसी ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

 | 
पड़ोसी ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर


नोएडा, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले में थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम अट्टा फतेहपुर में रहने वाले 48 वर्षीय किसान को उसके पड़ोसी ने सोमवार की शाम को गोली मार दी। गोली उसके जबड़े में फंस गई है। अत्यंत गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम अट्टा फतेहपुर में कासिम रहते हैं। उनके गांव के ही पड़ोस मे रहने वाले कायदे आजम नाम के व्यक्ति ने सोमवार की शाम को उन्हें गोली मार दी। गोली उनके जबड़े में जाकर फंस गई । उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी