बागपत में किसान की हत्या के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बागपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र स्थित कोताना गांव में किसान प्रमोद की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार काे एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपिताें की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को कोताना निवासी विनोद कुमार के पुत्र मांगेराम ने तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई प्रमोद (50) की धारदार हथियार से हत्या कर शव को ईख के खेत में छिपा दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकेश, अंकित, पंकज और राहुल समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि अन्य आरोपिताें की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

