home page

दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं

 | 
दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं


दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं


दमोह, 08 मार्च (हि.स.)मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में किसान के दाहिने हाथ की दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं। गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के सरखड़ी गांव निवासी तुलाराम पटेल (40 वर्ष) शनिवार सुबह अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रामकिशुन और हेमराज पटेल ने उन्हें रोक लिया। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के सरखड़ी गांव निवासी तुलाराम पटेल (40 वर्ष) 07 मार्च की दोपहर अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रामकिशुन और हेमराज पटेल ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने गुस्से में आकर तुलाराम पटेल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में तुलाराम ने हाथ आगे कर दिया, लेकिन धारदार वार उनके दाहिने हाथ पर लगा, जिससे उनकी दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं। हमले के बाद घायल किसान किसी तरह मौके से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सागर नाका पुलिस चौकी के अनुसार, पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव