धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर डाली फर्जी वीडियो, मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में धार्मिक सौहार्द बिगाडने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्वीटर) पर फेक पोस्ट वायरल करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह रिपोर्ट साइबर क्राइम पलिस थाने में दर्ज की गई है।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) पीयूष कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि बीती रात को साइबर क्राडम कार्यालय में मौज्द उपनिरीक्षक विशाल कुमार को जानकारी मिली कि @annu2030 नामक 'एक्स' यूजर आईडी से एक आपत्तिजनक और फेक पोस्ट साझा किया गया है। यह पोस्ट शाम बृहस्पतिवार रात को एक यूआरएल के माध्यम से डाला गया था। जिसमे अज्ञात स्थान पर एकत्रित हजारों लोगों की भीड़ का वीडियो दिखाया गया।
पोस्ट में गाजियाबाद में आरएसएस के सदस्यों द्वारा सडक पर निकलने और हथियारों के साथ जामिया मस्जिद को घेरने तथा भीतर मौजूद कई लोगों के ऊपर हमला कर उन्हें घायल करने का दावा करते हए अंग्रेजी में भड़काऊ संदेश लिखा गया था। उनके मुताबिक, यह पोस्ट पूरी तरह फेक और आपत्तिजनक है, जिससे समाज में धार्मिक विद्वेष फैलने, आक्रोश बढने और शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका पैदा हुई। मामले में उपनिरीक्षक विशाल कुमार की तहरीर के आधार पर @annu2030 'एक्स' लिंक संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

