home page

एनसीईआरटी की नकली किताबें जब्त, व्यापारी पर केस दर्ज

 | 
एनसीईआरटी की नकली किताबें जब्त, व्यापारी पर केस दर्ज


जोधपुर, 20 अप्रैल हि.स.)। शहर में नकली शैक्षणिक सामग्री बेचने के मामले में सरदारपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एनसीईआरटी की नकली किताबें बेचने के मामले में एक पुस्तक व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सरदारपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर दीपलाल ने रविवार शाम रणछोड़दास मंदिर के पीछे बाईजी का तालाब क्षेत्र में स्थित मैसर्स कमल प्रकाशन पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की गईं। पुलिस ने दुकान संचालक पुगलपाड़ा हाल फ्लैट नम्बर 804 सिद्वार्थ रेवेन्यू कायलाना चौराहा पुलिस थाना प्रतापनगर निवासी वीरेंद्र गट्टानी माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच सरदारपुरा थानाधिकारी जय किशन सोनी कर रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश