फर्जी आईएएस अधिकारी का साथी गिरफ्तार
| Sep 5, 2025, 19:16 IST
लखनऊ, 05 सितम्बर (हि.स.)। जिले की वजीरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी आईएएस अधिकारी का साथी है, जो उसके हर काम में साथ देता था।
वजीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को फर्जी आईएएस अधिकारी मऊ निवासी सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। उसके साथी मूलरूप से फर्रूखाबाद के नेकपुर निवासी कुमार गौरव पाण्डेय के बारे में जानकारी मिली कि वह कैसरबाग बस अड्डे की ओर जा रहा था। अगर सही समय पर पुलिस पहुंचती है तो उसे पकड़ा जा सकता है। इसके बाद उपनिरीक्षक रणविजय सिंह टीम के साथ पहुंचे और परिवर्तन चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

