home page

जाली नोट तस्करी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 29 अप्रैल (हि.स.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने माटीगाड़ा थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जाली नोट तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इस दौरान सिक्किम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिवाजी गुप्ता के रूप में हुई है, जो सिक्किम के जोरथांग का निवासी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह इन नकली नोटों को सिलीगुड़ी में खपाने के इरादे से आया था और संभावित संपर्कों की तलाश कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात हिमाचल बिहार इलाके में एसओजी और माटीगाड़ा थाने की टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 रुपये के 250 जाली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। माटीगाड़ा थाना में आरोपित के खिलाफ जाली नोट तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार