home page

शिवसागर में नकली नोट बनाने की सामग्री जब्त

 | 
शिवसागर में नकली नोट बनाने की सामग्री जब्त


शिवसागर (असम), 21 मई (हि.स.)। असम के शिवसागर जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयदुल इस्लाम के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दो व्यक्ति एक बैटरी रिक्शा किराये पर लेकर नकली नोट तैयार करने से संबंधित सामग्री ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तलातल घर के सामने अभियान चलाकर बैटरी रिक्शा समेत सामग्री को जब्त कर लिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान देरगांव निवासी अर्शाद अली तथा शिवसागर के दरिकापार निवासी बितुल बोरा के रूप में की गई है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश