home page

फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

 | 
फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत


जोधपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के बासनी सांगरिया स्थित गणेश नगर में एक फैक्ट्री श्रमिक की संदिज्ध हालात में मौत हो गई। वह रात को फैक्ट्री में सोया था। सुबह वह बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बासनी पुलिस ने परिचित की रिपोर्ट पर फिलहाल मर्ग दर्ज किया है।

बासनी पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश मीरपुरा हाल सांगरिया फ ांटा बासनी निवासी तोहिद की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका परिचित मुनीब यहां गणेश नगर सांगरिया में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह रात के समय में फैक्ट्री में सोया था। सुबह जाग होने पर वह बेहोशी की हालत में मिला। इस पर उसे अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश