home page

फेसबुक-इंस्टाग्राम आईडी हैक कर महिला के अश्लील फोटो किए वायरल, केस दर्ज

 | 

मुरादाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाली महिला की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी किसी ने हैक कर ली। इसके बाद आरोपित ने महिला की फोटो काे अश्लील तरीके से एडिट कर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने बुधवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। पीड़िता का कहना है कि किसी ने उसके फोन से फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। इसके बाद उसकी फोटो लेकर उन्हें अश्लीलता के साथ एडिट किया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

कटघर सर्किल के क्षेत्राधिकारी गौरव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल