हथियार लहराकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कटिहार, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले के अमदाबाद पुलिस ने हथियार लहराकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना व्हाट्सएप के जरिए मिली थी।
थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लहराते हुए पुराने विवाद को लेकर मो. गुलावा और मुबारक से रंगदारी मांग रहे हैं और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चन्नीसीज के पास पहुंचे तो दो युवक भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो० खुशनसीब (18), पिता- मो० कलाम, निवासी मजहर टोला बैरिया और मो० नासीर (22), पिता- मो० बबलू, निवासी बैरिया दिलावरपुर, थाना अमदाबाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

