home page

भारी बड़े पैमाने पर विस्फोटक बरामद, पकड़ा गया आरोपित

 | 
भारी बड़े पैमाने पर विस्फोटक बरामद, पकड़ा गया आरोपित


उत्तर दिनाजपुर, 07 मई (हि. स.)। जिले के चोपड़ा ब्लॉक के कालागछ इलाके में गुरुवार को एक घर से भारी मात्रा में बम और बम बनाने का सामान बरामद किया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और बम निष्क्रिय करने के लिए सीआईडी बम स्क्वॉड और दमकल विभाग को बुलाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को पुलिस ने श्रीवास मंडल नाम के व्यक्ति को पकड़ा है।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को आरोपित को एक भाजपा नेता की पिटाई के मामले में स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस दौरान उसके बैग से बम मिले थे। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।

स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपित का आपराधिक अतीत रहा है और वह पहले एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। हालांकि, वह बढ़ई (कारपेंटर) का काम करता था।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक जमा करने के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार