home page

मद्य निषेध टीम ने विदेशी शराब व बीयर के साथ एक काे किया गिरफ्तार

 | 
मद्य निषेध टीम ने विदेशी शराब व बीयर के साथ एक काे किया गिरफ्तार


दरभंगा, 16 जुलाई (हि.स.)। मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कमतौल थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्य निषेध टीम ने बुधवार रात कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गोट डीह टोला में छापेमारी की। अभियान के दौरान 806 लीटर विदेशी शराब एवं 205 लीटर बीयर सहित कुल 1,011 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध मद्य निषेध विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल मद्य निषेध विभाग या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra