home page

अनूपपुर: रात में घर में घुस कर माता-पिता को मारने वाला पूर्व जिला बदर बदमाश गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: रात में घर में घुस कर माता-पिता को मारने वाला पूर्व जिला बदर बदमाश गिरफ्तार


अनूपपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने रात में अपने माता-पिता पर हम राड से हमला कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपित बेटे को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बसंत वासिल निवासी पटोराटोला अनूपपुर ने बुधवार को पत्नी के साथ पहुंचकर पंजीबद्ध कराई कि उसका बेटा प्रकाश वासिल आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं और पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है और चार दिन पूर्व ही एक मामले में जेल से बाद छूटा है। जो रात में लोहे की राड लेकर घर में मारपीट करने के लिए घुसा हैं। माता-पिता ने बताया कि अपने आप को कमरे के अंदर बंद कर अपने आप को बचाया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध की धारा 331( 6) 296 (B), 351 (2) बीएनएस पंजीबद्ध किया।

कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रशीद एवं आरक्षक दिलीप सिंह के साथ तत्काल मौके पर आरोपी 31 वर्षीय प्रकाश वासिल को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा आरोपी प्रकाश वासिल के विरुद्ध मारपीट, अवैध उगाही, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट एवं गृहभेदन के करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण होने से जिला बदर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला