home page

इटावा : रुपये मांगने पर भाभी ने देवर पर फेंका तेजाब

 | 
इटावा : रुपये मांगने पर भाभी ने देवर पर फेंका तेजाब


इटावा,30 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में हिस्से के छह सौ रुपये मांगने पर गुस्साई भाभी ने देवर पर तेजाब फेंक दिया। थाना पुलिस ने झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेजाब के हमले में झुलसे देवर अर्जुन ने बताया कि घर में पुश्तैनी कटहल का पेड़ लगा है। हम तीन भाईयों का उसमें बराबर का हिस्सा है। कटहल के पेड़ के फल बाजार में 18 सौ रुपये के बिके थे जिसके बाद वह भाभी लाली से अपने हिस्से के छ सौ रुपए मांगने पहुंचा इस बात पर भाभी नाराज हो गई और उन्होंने तेजाब फेंककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवक के तेजाब से झुलसने के मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र में युवक अर्जुन के तेजाब से जलाने का मामला आया है। झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित के तरफ से अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। प्रार्थना पत्र आने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।----------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह