home page

एटा : वृद्ध पुजारी हत्याकांड में नामजद आरोपित गिरफ्तार, बीती रात की गयी थी हत्या

 | 
एटा : वृद्ध पुजारी हत्याकांड में नामजद आरोपित गिरफ्तार, बीती रात की गयी थी हत्या


एटा, ०1 अक्टूबर, (हि.स.) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना निधौली कलां में उनके वृद्ध बाबा की बीती रात ईंट से कुचलकर हत्या की गयी थी। परिजनाें ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

बृहस्पतिवार को जनपद एटा के थाना क्षेत्र निधौली कला निवासी ग्राम लालपुर होरची नीरज कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह लोधी ने प्रातः लगभग 9 बजे थाने पर सूचना दी कि मेरे बाबा भोजराज पुत्र सूरजपाल उम्र लगभग 65 वर्ष जो गांव के ही हनुमान मंदिर में रहकर मंदिर की सेवा करते थे उनकी बीती रात्रि हाथ पैर बांधकर सिर पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। उक्त घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर बाद विधिक कार्यवाही पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल एटा मोर्चरी भेज दिया गया।

मृतक के भतीजे वादी देवेन्द्र सिंह पुत्र किशोरीलाल निवासी ग्राम लालपुप होरची थाना निधौलीकला जनपद एटा ने थाने में तहरीर देखकर आरोप लगाया कि मेरे चाचा भोजराज पुत्र सूरजपाल (आयु लगभग 65 बर्ष ) लगभग 15 बर्षों से साधु के रूप में सार्वजनिक मंदिर पर पूजा पाठ करते एवं वहीं पर रहते थे। चाचा भोजराज के पास संदीप उर्फ गब्बर पुत्र कृपाल सिंह निवासी पलिया थाना निधौलीकला अक्सर आता जाता था । पूर्व में चाचा से आरोपित संदीप का पैसे के लेनदेन को लेकर एक दो बार कहा सुनी हो गयी थी। बीती रात्रि में संदीप ने चाचा भोजराज के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी । भोजराज की हत्या कर भागते वक्त आरोपित ने बृजेश पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम लालपुर को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।

निधौली कला थाना प्रभारी आदित्य खोखर ने बताया कि वादी की तहरीर पर निधौलीकला पर मु0अ0स0 157/26 धारा 103(1),125 बीएनएस बनाम संदीप उर्फ गब्बर पुत्र कृपाल सिंह निवासी पलिया थाना निधौलीकला पंजीकृत कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित के कपड़ों पर मृतक के खून के निशान भी पाए गए हैं। आरोपित शराबी और आवारा प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

हिन्दुस्थान समाचार / विवेक उपाध्याय