home page

एटा में फर्जी प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार

 | 
एटा में फर्जी प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार


एटा , 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को होमगार्ड के पदों के लिए भर्ती प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली में एक अभ्यर्थी को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।

साइबर थाना के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जिले में प्रथम पाली में होमगार्ड की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सकीट में डीएवी इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां पर सभी अभ्यर्थियाें की चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान एक अभ्यर्थी तेजवीर सिंह के प्रवेश पत्र का बायोमेट्रिक सुपरवाइजर और बायोमेट्रिक ऑपरेटर ने डाटा मिलान किया गया तो वह मैच नहीं हुआ।

इसके बाद इसकी जानकारी केंद्र प्रभारी को दी गई। प्रवेश पत्र कि जब गहराई से जांच की गई तो पाया गया कि अभ्यर्थी को मिले अनुक्रमांक संख्या जीजीआईसी कॉलेज शांंतिनगर को आवंटित है। इस अनुक्रमांक का परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज सकीट से कोई संबंध नहीं है। जब जीजीआईसी से जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि आज उनके केंद्र पर द्वितीय पाली तक केवल दिए गए अनुक्रमांक तक ही परीक्षा है। इस प्रकार उक्त अनुक्रमांक पर प्रवेश पत्र फर्जी तरीके से तैयार करना पाया गया।

निरीक्षक अमित कुमार की तहरीर पर फर्जी अभ्यर्थी ग्राम भूचा निवासी तेजवीर सिंह और उसके सहयोगी हाथरस निवासी अभिषेक उर्फ गोलू के विरूद्व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। तेजवीर सिंह ने पूछताछ में उक्त प्रवेश पत्र अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, जो लोकवाड़ी जन सेवा केन्द्र चलाता है। उसने इस प्रवेश पत्र को तैयार करके मुझे दिया गया था।

नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि फर्जी अभ्यर्थी तेज सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay